अलसी के फायदे और इसे लेने के नुस्खे Benefits Of Flax Seeds and Hindi Tips for take it

अलसी क्या है ?

अलसी एक प्रकार की बीज हैं जो गहरे भूरे-काले रंग के छोटे छोटे बीज होते हैं,  जो हृदय रोगों से आपकी रक्षा करते हैं। इसमें उपस्थित घुलनशील फाइबर्स, प्राकृतिक रूप से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम करता है। इससे हृदय की धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल घटने लगता है, और रक्त प्रवाह बेहतर होता है, नतीजतन हार्ट अटैक की संभावना नहीं के बराबर होती है । अलसी के बीज को इंग्लिश में Flax seeds कहते हैं |

अलसी के फायदे  – Benefits of flax seeds 

अलसी के बीज में आयरन, प्रोटीन कैल्शियम, विटामिन E, विटामिन C, विटामिन  B काम्प्लेक्स, जिंक, सेलेनियम, केरोटिन, पोटैशियम, फोस्फोरस, मैग्नीशियम और ओमेगा -3 के तत्व होते हैं |

  1. अलसी के बीज में Omega -3 fatty acid भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं | अलसी को ओमेगा -3 का सुओर्स भी कहा जाता है | स्वास्थ्य से जुडी समस्याओ को दूर करने के लिए भी डॉक्टर इसे खाने की सलाह देते हैं | और डाइटीशियन भी |
  2. ओमेगा -3 फैटी एसिड हमारे शरीर को कई तरीके से फायेदा पहुँचाता हैं | ये हमारे शरीर को स्वस्थ रखता हैं | ये शरीर में बसे हानिकारक पदार्थो को निकालता हैं |
  3. सुभे खाली पेट गुनगुने पानी में अलसी को हल्का भुन कर पीसने के बाद 200 ml गुनगुने पानी में एक चम्मच अलसी पीने से यह शरीर को डेटोक्स करती हैं | इसका ज्यादा फायेदा पाने के लिए रात में भी इसी तरह ये ड्रिंक ले |
  4. अलसी के बीज वज़न कम करने में भी  बेहद असरदार होते हैं | इसमें भरपूर मात्रा में डाइटरी फिबेर्स (Dietary fibers) होते हैं, जिनकी वजह से भूख नही लगती |
  5. अलसी यानि की फ्लक्स सीड पेट के लिए लाभदायक बेक्टेरिया को बाधा देती हैं जिससे की मेटाबोलिज्म की गति तेज़ होती हैं, और इससे अधिक कैलोरी जलती हैं |
  6. अलसी कब्ज़ दूर करने में भी काफी मददगार होती हैं | इसके सेवन से कब्ज़ नही बनती |
  7. अलसी के बीज में जो ओमेगा -3 होता हैं, जो स्किन के लिए बहुत ही अच्छे होते है |
  8. अलसी के सेवन से त्वचा पर झुरियो की महीन रेखाए दूर होती हैं | यह किल मुंहासे और डैमेज स्किन को भी ठीक करने में मददगार है |
  9. अलसी अगर अप खा नही सकते तो इसका तेल भी होता हैं जो अप अपने चेहरे पर लगा सकते है ये त्वचा को अंदर से  निखारता हैं |
  10. अलसी हाथ पैर के नाखुनो को निखरा और मज़बूत बनाती हैं |
  11. अलसी बालो की चमक बरकार रखती हैं और इसे और बढाती हैं बालो को झड़ने से राहत दिलाती हैं |
  12. यह बालो की लम्बा करने में भी मदद करता है |
  13. गर्भवती महिलाओ और स्तनपान कराने वाली माताओ को अलसी का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए |
  14. अलसी स्त्रियों के प्रजनन के अंगो को स्वस्थ बनाता हैं, जिससे की माहवारी में नियमितता |

अलसी कैसे खाए how to take Flax seed

जब हम अलसी को सबूत खाते हैं तब अलसी के बीज बिना पचे ऐसे ही हमारे पेट से निकल जाते हैं | और ये अपना पूरा फायेदा हमारे शारीर तक नही पहुंचा पाती, तो इसलिए हमे इनका सेवन पीस कर ही करना चाहिए |

  • अलसी को आप फलो के सलाद में मिलाकर  या ताज़े सब्जियों में दाल कर या फिर दही में मिलाकर भी ले सकते हैं |
  • आप अलसी को हलके गुनगुने पानी के साथ सुभे खाली पेट ले सकते हैं ये बहुत लाभदायक होता है शरीर के विशेले पदार्थ को निकल देते हैं |

Discover more from Hindi Tips 📌

Subscribe to get the latest posts sent to your email.