रॉ / RAW ज्वाइन कैसे करें? कैसे मिलेगी नौकरी? How to join RAW ? How to get job?
देश भर में करीबन सभी देशों / World Wide में अपनें देश की सुरक्षा को प्राथमिकता/ Safety priority दी जाती है| जिसके लिए सरकार हर मुमकिन तरीके से कड़े इंतजाम करती है| इसके साथ ही देश की सुरक्षा/ Word safety को ध्यान में रखते हुए सभी देशो में अपनी खुद की एक खुफिया एजेंसी भी होती है| इन्ही खुफिया एजेंसी से देश से जुड़ी कई गुप्त जानकारियों/ Personal information को देश से बाहर जाने से रोका जाता हैं| इसके साथ ही दूसरे देशों की ख़ुफ़िया जानकारी एकत्रित/ Intelligence gathering की जाती है| इस तरह देश में होने वाले किसी भी तरह के हमले को समय से पहले ही रोकने में देश कामयाब होता है| भारत देश की एक खुफिया एजेंसी का नाम रॉ है| इस एजेंसी में कार्य/ Agency work करने वाले लोग को रॉ एजेंट कहा जाता है| ये लोग देश की सुरक्षा को लेकर बहुत चौकन्ने रहते हैं| बता दें, रॉ का फुल फॉर्म रिसर्च एंड एनालिसिस विंग होता है| रॉ एजेंट की भर्ती इनडायरेक्ट तरीके से होती है| इसकी स्थापना 1968 में की गई थी|
सिविल सेवा व पुलिस कर्मचारी /Civil Service and Police Personnel
राष्ट्रीय स्तर की सेवा में रॉ एजेंट बनने के लिए कैंडिडेट को मुख्य रूप से रक्षा और सुरक्षा के दौरान जायदा समय के लिए – केंद्रीय खुफिया अधिकारी, आईपीएस अधिकारी / IPS Officer, सीआईडी अधिकारी “CID Officer” के रूप में भी कार्य करना पड़ता है| रॉ विभाग में कई बार सिविल सेवा विभाग या पुलिस विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों को उनके कार्य और बुध्दिमत्ता के आधार पर भी चुना जाता है|
रॉ एजेंट बनने के लिए ये स्किल है ज़रूरी / This skill is necessary to become a RAW agent
- विदेशी भाषाओं में पकड़
- विशेष कार्य कौशल
- कंप्यूटर हैकिंग की जानकारी
- बल और बुद्धि में तेज
- 20 साल की सेवा का अनुभव
कितनी होगी सैलरी /How much will be the salary?
इस क्षेत्र में कोई स्थाई सैलरी नहीं बताई जाती| इसमें कैंडिडेट्स को महीने में लाख रुपये तक की सैलरी भी दी जाती है|
एलिजिबिलिटी / Eligibility
- कैंडिडेट का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री का होना महत्वपूर्ण है|
- इसके बाद समय-समय पर यूपीएससी और एसएससी पदों पर निकली भर्तियों के लिए आवेदन करना पड़ेगा |
- इन पदों पर चयनित होने के बाद आपको विशेष टीम के दौरान रॉ एजेंट के लिए आपको चुना जाता है|
- रॉ एजेंट बनने के लिए उम्मीदवारों को केंद्रीय कर्मचारी स्कीम के तहत ग्रुप ए सिविल सेवा परीक्षा देनी चाहिए| उन्हें सिविल सेवा परीक्षा के सभी चरणों को पूरा करना होगा|
रॉ का इतिहास / History Of RAW
RAW का गठन 21 सितंबर 1968 को भारत-चीन युद्ध और भारत पाकिस्तान लडाई के बाद किया गया था। क्योंकि उस युद्ध में भारत अच्छे से काम नही कर पायी थी, इसलिए जब श्रीमती इन्द्रागांधी की सरकार को भारत की सुरक्षा की चिंता हुई तब उन्होंने RAW Agency के जरूरत को महसूस किया। शायद आपको पता हो की RAW का अभी तक कानूनी दर्जा स्पष्ट नही है।
आपको ख़बरों में इसके बारे में बहुत ही कम सुनने को मिलता है जिससे आप यह अंदाजा लगा सकते है की यह कितनी गुप्त संस्था है। RAW पर RTI दाखिल नही सकते, क्योंकि यह देश की सुरक्षा का सवाल है। रॉ अपनी रिपोर्ट सीधे प्रधानमंत्री को भेजती है। RAW में शामिल होने वाले सभी एजेंट जानकारियों गुप्त रखते है।
रॉ एजेंट का काम क्या होता है? What is the job of a RAW agent?
एक रॉ एजेंट काम बहुत ही जिम्मेदारी वाला होता है ये भारत के आसपास के देशों में राजनीतिक और सैन्य विकास की निगरानी करने एवं अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्यों को पूरा करने के लिए जिम्मेदार है। जिनमें से कुछ उद्देश्य इस प्रकार है –
- विदेशी खुफिया जानकारी इकट्ठा करना।
- आतंकवाद विरोधी अभियानों का संचालन करना।
- देश में होने वाले आंतरिक एवं बाहरी आक्रमण को विफल करना।
- काउंटर-प्रसार करना।
- देश में नीति निर्माताओं को सलाह देना।
- देश के परमाणु कार्यक्रम को सुरक्षित करना।
निष्कर्ष / Conclusion
तो दोस्तों रॉ ऑफिसर कैसे बने की जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताये। उम्मीद करते है की ऊपर दी गयी जानकारी से आपकी काफी साहयता हुई होगी और आपको रॉ एजेंट कैसे बनाते हैं तथा रॉ एजेंट के लिए योग्यता क्या होती है की सारी जानकारी प्राप्त हो गयी होगी। यदि आपका सपना भी रॉ में जाने का है तो यह पोस्ट आपके जरूर काम आएगी, जिसमें आपके यह सभी डाउट क्लियर हो गए होंगे।
Discover more from Hindi Tips 📌
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

