पंजाबी कढ़ी बनाये बस कुछ ही मिनटों में इस विधि से / Make Punjabi Kadhi with this method in just minutes tips in Hindi
भारतीय लोगो का पसंदीदा व्यंजन कढ़ी-पकोड़ा / Indian people’s favorite dish Kadhi-Pakora
भारतीय लोग खाने के बहुत शौक़ीन होते हैं यह बहुत से लोग सुभे के खाने के वक़्त दोपहर के भोजन में क्या बनाये इस बात पर चर्चा करने लगते हैं, जिसे सुन कर आप अंदाजा लगा ही सकते हैं की हम भारतीय कितने फूडी होते हैं | आज कल अनगिनत प्रकार के व्यंजन खाने को मिलते हैं इनमे अब किस्मे बहुत आ गई हैं | भारतीयों के पारंपरिक व्यंजनो में से एक डिश कढ़ी भी है जो यहाँ के लोग काफी पसंद करते हैं, ये बड़े प्यार से बनाते हैं और बड़े ही चाव से खाते हैं |
कढ़ी-पकोड़े बनाते तो सभी हैं पर बहुत से लोग इसे ठीक से नही बना पाते | क्यूंकि उन्हें सही तरीका और इसकी सही विधि नही पता तो चलिए आज हम आपको कढ़ी-पकोड़े बनाने की विधि और कुछ खास टिप्स बताते हैं |
कढ़ी-पकोड़ा बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री / Ingredients required to make Kadhi-Pakora
पकोड़े बनाने की सामग्री Ingredients for Pakora
- 1 प्याज़ एक दम बारीक कटा हुआ
- 1 छोटी चम्मच सबूत धनिया
- 1 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून घी या मक्खन
- 150 ml पानी
- 1 कप बेसन
- 2 हरी मिर्च बारिक कटी हुई
- 2 चम्मच बारीक कटे हुए अदरक लहसुन
- नमक स्वादानुसार
कढ़ी बनाने की सामग्री
- 2 बड़े चम्मच तेल जो भी आपको पसंद हो
- डेढ़ कप खट्टी ताज़ी दही
- 100 grm बेसन
- 2 चुटकी लाल मिर्च पाउडर
- 2 चुटकी हल्दी पाउडर
- 10 से 12 दाने मेथी के
- 5 हरी मिर्च
- 1 लीटर पानी
- और एक गहरा भगोना
तड़के के लिए सामग्री Ingredients for tempering
- 1 छोटी चम्मच सबूत धनिया
- 1 छोटी चम्मच राइ
- 2 सबूत लाल मिर्च
- एक चुटकी कड़क हिंग
- आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 8 से 10 कढ़ी पत्ते
कढ़ी-पकोड़ा बनाने की विधि Method of preparation for Kadhi-Pakora
सॉफ्ट नरम पकोड़े बनाने के लिए अपनाए हमारे इन ख़ास टिप्सो को |
- सबसे पहले आप एक गोल गहरा बर्तन ले उसमे बेसन डाले इसमें नमक मिर्चे और धनिया डाल कर अच्छी तरह मिलाए |
- अब बेसन में थोडा थोडा पानी डाल के अच्छी तरह फेटे और एक स्मूथ पेस्ट बना ले | कृपया इस बात का ख्याल रखे की पानी एक साथ ना डाले, तो गाठ बन जाएगी |
- अब इसमें हल्दी डाल दे और फिर से अच्छी तरह मिलाये ताकि बेसन का पेस्ट अच्छी तरह फूल जाए |
- इसमें बेकिंग सोडा डालके, इस गाढे घोल को 10 मिनट तक और फूलने के लिए रख दे |
- इसके बाद तेल में इसके छोटे छोटे पकोड़े छान ले |
- इसे 2 से 4 मिनट के लिए तले आर पानी में डाल क्र 5 मिनट के लिए छोड़ दे ताकि पकोड़े कड़क ना होके सॉफ्ट नरम हो जाए |
- स्वादिष्ट कढ़ी बनाने क लिए सबसे पहले बेसन, दही, मिर्चे, नमक, हल्दी डालके अच्छे से फैंट ले |
- अब इस घोल को एक दम धीमी आंच पर रख दे, और बीच बीच में में इससे चलते रहे, और ज़रूरत पड़ने पर इसमें थोडा थोडा पानी मिलाते रहे |
- ऐसा आप लगभग 40 मिनट तक करे इसे अच्छे से पकने दे |
- जब कढ़ी उबल उबल उबल के आधी से भी कम हो जाये तो आंच बंद कर दे | और पकोड़े डाल दे |
- अब हम तैयारी करते हैं, तड़के की |
- तड़के के लिए तड़का पैन को गर्म करले इसमें तेल डाले और इसमें राइ, साबूत धनिया, लाल मिर्च, हिंग, अदरक लहसुन का पेस्ट और कढ़ी -पत्ता डाल दे चाहे तो मेथी दाने भी डाल दे और हल्का सुनेहरा होंने तक और एक चटक आने तक रखे और इसके बाद कढ़ी पकोड़े में इस तड़के को डाल दे|
तो लीजिये तैयार हैं आपकी लाजवाब कढ़ी-पकोड़े इसे गरमा गरम सर्मव करे और मज़े से परिवार के साथ खाये |
Discover more from Hindi Tips 📌
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
