OTP क्या होता है ? पूरी जानकारी हिंदी में What is OTP ? Complete Detail is here…

What is OTP One Time Password :

नमस्कार दोस्तो, आज के इस लेख में जानेंगे कि OTP क्या होता है ? इसका उपयोग कहाँ-कहाँ किया है ? व इसके क्या फायदा या नुकसान क्या है ? इस लेख में हम आपको OTP के बारे में पूरी जानकारी बताने वाले है, इसलिए यह लेख आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसे अंत तक जरूर पढ़े। OTP क्या होता है ?

OTP 6 डिजिट का एक कोड होता है, जिसका प्रयोग करके हम अपनी पहचान दर्ज कर सकते है, OTP वेरीफाई करने के बाद हम ऑनलाइन अपना बैंकिंग कार्य, दस्तावेज डाउनलोड करना, या ऑनलाइन अपना एकाउंट बना सकते है।

कई बार यह OTP 4 या 8 Digits का भी होता है। OTP का मतलब या इसकी फुल फॉर्म One Time Password होती है। जब भी हम बैंकिंग से सम्बंधित कोई भी कार्य ऑनलाइन करते है, या इंटरनेट पर किसी वेबसाइट या एप्प पर एक नया एकाउंट बनाते है तो हमारे मोबाइल नंबर पर एक OTP यानी कि one time password आता है, वो OTP डालने के बाद ही हमारी पहचान उस एप्प या वेबसाइट में कन्फर्म होती है, और हमारा बैंकिंग कार्य पूर्ण होता है। या अगर हम नया एकाउंट बना रहे है तो हमारा एकाउंट बन पाता है। यह ओटीपी सिस्टम बहुत ही ज्यादा सिक्योर माना जाता है क्योंकि यह OTP सिर्फ 10 मिनट के लिए ही वैद्य होता है, और इसका इस्तेमाल सिर्फ एक बार ही किया जा सकता है, एक बार इस्तेमाल करने के बाद यह OTP अनुपयोगी हो जाता है, दुबारा इसका इस्तेमाल नही किया जा सकता है।

कुछ अन्य जानकारी

इसके अलावा ऑनलाइन हमारे किसी भी एकाउंट में कोई भी सेक्युरिटी से सम्बंधित कार्य पूर्ण करने से पहले भी हमारे मोबाइल नंबर OTP भेज जाता है, ताकि हमारी पहचान कन्फर्म हो सके। इसके अलावा अगर हमे ऑनलाइन कोई दस्तावेज डाउनलोड करना हो जैसे पैनकार्ड, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण आदि। तभी हम OTP के द्वारा अपनी पहचान कन्फर्म करवानी पड़ती है, उसके बाद ही हम अपने दस्तावेज मोबाइल या अपने PC / Personal Computer में डाउनलोड कर पाते है।

अगर आप नही जानते है कि ऑनलाइन दस्तावेज डाउनलोड कैसे करते है? तो आप नीचे वाले लेख पढ़ सकते है। OTP का इस्तेमाल क्यों किया जाता है ?

अभी सबसे बड़ा सवाल निकलकर आता है कि आखिर इस OTP की जरूरत क्या है ? इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है। तो इसका जवाब यह कि आप भी जानते है कि आज कल सभी कार्य ऑनलाइन हो रहे है, जैसे बैंकिंग कार्य, पैसो का लेनदेन करना, ऑनलाइन शॉपिंग करना आदि। अब ऐसे में अगर इस otp सिस्टम का इस्तेमाल ना किया जाए फ़्रॉड होने के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाते है।

अगर यह OTP का सिस्टम ना हो तो अगर हमारे एकाउंट के username और password किसी को पता चल जाये तो वो हमारे एकाउंट को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकता है, उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है, और साथ हमारे बैंक एकाउंट से पैसे भी निकाल सकता है।

किन्तु इस OTP सिस्टम के आने के बाद जब भी हम ऑनलाइन बैंक से पैसे ट्रांसफर करते है तो हर बार हमारे नंबर पर OTP आता है, जिससे हमारी पहचान कन्फर्म होती है और उसके बाद ही वह लेनदेन पूर्ण होता है। इसके अलावा अगर हमे अपने एकाउंट के पासवर्ड बदलना हो या अन्य कोई भी सिक्योरिटी से संबंधित कार्य करना हो तब भी हमारे मोबाइल नंबर पर OTP आता है, वो OTP वेरीफाई करने के बाद ही हम अपने उस एकाउंट के पासवर्ड चेंज या अन्य बदलाव कर सकते है।

कुल मिला कर हम यह कह सकते है, की इस OTP सिस्टम के आने के बाद ऑनलाइन बैंकिंग कार्य व बाकी सभी कार्य काफी हद तक सुरक्षित हो गए है।

OTP का इस्तेमाल कहाँ कहाँ किया जाता है ?

OTP का इस्तेमाल बहुत सी जगहों पर किया जाता है, यंहा नीचे हम आपको कुछ के बारे में बता रहे है।

  1. ऑनलाइन बैंकिंग कार्य करते समय।
  2. ऑनलाइन किसी वेबसाइट या App पर एकाउंट बनाते समय।
  3. ऑनलाइन अपने दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, लाइसेंस आदि डाउनलोड करते समय।
  4. Gmail लॉगिन करते समय ( अगर उसमे 2 Step Verification सिक्योरटी ऑन हो तब )

Gmail में 2Step Verification Security कैसे इनेबल करते है ? इसके बारे में जानने के लिए नीचे वाले लेख पढ़ें।

OTP के फायदे क्या है ?

  1. यह हमारे एकाउंट को डबल सुरक्षा प्रदान करता है, अगर हमारे एकाउंट के username और password भी किसी को पता चल जाये तो वो बिना OTP के हमारे एकाउंट को लॉगिन नही कर सकता है।
  2. इससे वास्तविक एकाउंट होल्डर का पता चलता है।
  3. एक बिल्कुल फ्री सर्विस है जिसका 1 भी पैसा नही लगता है।
  4. ऑनलाइन किसी एकाउंट के पासवर्ड या उसका username भूल जाने पर हम OTP के माध्यम से अपने उस अकॉउंट के पासवर्ड फिर reset कर सकते है।
  5. बहुत से लोग पहले सोशल मीडिया पर किसी भी मोबाइल नंबर से फेक एकाउंट बना लेते थे, किन्तु इस OTP सिस्टम के आने के बाद ये सब बन्द ही चुका है।

नोट: यदि आप के पास इसके अलावा कोई जानकारी है तो कमेंट में अवश्य बताये 


Discover more from Hindi Tips 📌

Subscribe to get the latest posts sent to your email.