मुख्य सामग्री पर जाएँ
Hindi.Tips • भरोसेमंद बातचीत

Privacy Policy (गोपनीयता नीति)

अपनी समस्या पूछते समय उतनी ही जानकारी दें जितनी जवाब समझने के लिए ज़रूरी हो। पासवर्ड, OTP, पहचान-पत्र, बैंक विवरण, फ़ोन नंबर या घर का पूरा पता पोस्ट न करें।

कौन-सी जानकारी रखी जाती है?

खाते के लिए नाम, ईमेल और पासवर्ड का सुरक्षित हैश रखा जाता है। आपके ड्राफ्ट, सवाल, जवाब, रिपोर्ट और समीक्षा का Audit History भी सेवा चलाने के लिए सहेजा जाता है। ड्राफ्ट सामान्य पाठकों को दिखाई नहीं देते; उनके लेखक और अधिकृत समीक्षक उन्हें देख सकते हैं। Published Posts और नाम सार्वजनिक होते हैं।

Login के लिए आवश्यक session cookie उपयोग होती है। Spam रोकने के लिए request limits और IP का keyed hash रखा जाता है। Hosting service अपने security और access logs रख सकती है।

Analytics और Google services

Public production pages पर Google Analytics और Google Tag Manager से page views, browser/device और सामान्य usage की जानकारी मापी जाती है। Analytics cookies उपयोग कर सकता है। Login, Admin, private preview, internal search और query वाली pages पर यह tracking loader नहीं चलता। सवाल का private draft, password या Email analytics events में जानबूझकर नहीं भेजे जाते। Browser settings से cookies रोक सकते हैं। Google की जानकारी के उपयोग के बारे में Google Privacy Policy पढ़ें।

AdSense ownership verification उपलब्ध है; ads serving अभी चालू नहीं है। Ads शुरू करने से पहले आवश्यक consent और Google approval की configuration पूरी की जाएगी।

AI का उपयोग आपकी पसंद से

AI सहायता चालू होने पर भी आपका इनपुट बाहरी AI सेवा को भेजने से पहले आपकी स्पष्ट सहमति आवश्यक है। सहमति न देने पर आप अपना सवाल स्वयं तैयार कर सकते हैं। AI को भेजे गए पाठ पर संबंधित सेवा की डेटा और गोपनीयता शर्तें भी लागू होती हैं। संचालक सेवा शुरू करने से पहले चुने गए provider और उसकी शर्तों की जानकारी उपलब्ध कराएगा। निजी जानकारी हटाकर ही सहमति दें।

AI से तैयार सुझाव, जवाब का ड्राफ्ट और सीमित उपयोग/खर्च संबंधी विवरण सहेजे जा सकते हैं। कुछ अनुरोधों के परिणाम थोड़े समय के लिए cache हो सकते हैं। AI सही या पूरा होने की गारंटी नहीं देता।

संशोधन, हटाने का अनुरोध और अवधि

सामग्री में निजी जानकारी दिखे तो पोस्ट पर रिपोर्ट करें या शिकायत संपर्क पर उसका लिंक दें। खाते की जानकारी, ड्राफ्ट या सामग्री हटाने के अनुरोध पर संचालक पहचान और संबंधित रिकॉर्ड जाँचकर कार्रवाई करेगा। हटाने की कोई निश्चित समय-सीमा या स्वचालित deletion इस संस्करण में तय नहीं है। रिकॉर्ड तब तक रह सकते हैं जब तक संचालक उन्हें हटाता है; बैकअप से हटाने की अवधि भी सेवा शुरू करने से पहले प्रकाशित की जानी है।

सार्वजनिक सामग्री की प्रतियाँ search engines या दूसरे पाठकों के पास रह सकती हैं। शिकायत भेजते समय भी OTP या पासवर्ड साझा न करें।